MS Dhoni vintage Knock: मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक खेला गया। अंतिम गेंद तक चले इस मैच को CSK ने 3 विकेट से जीता। धोनी (MS Dhoni) ने जयदेव उनादकट की अंतिम गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में दिखा थाला धोनी का विटेंज अवतार। सुपर कूल धोनी ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए और मुंबई के जबड़े सी जीत छीनी।

Advertisement

अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात को लेकर धोनी को ट्रोल करते हैं कि धोनी अब वो धोनी नहीं रहे फिनिशर वाले। लेकिन, कल जिसने भी धोनी का रौद्र रूप देखा उसने थाला को सलाम किया। धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोली और लोग थाला के विटेंज अवतार को देखने के बाद खुशी छिपा भी नहीं पाए।

Advertisement

धोनी की इस पारी को देखने के बाद जगह-जगह लोगों ने जश्न मनाया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें लोग अपने कमरे से निकलकर बालकनी में धोनी के नाम का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस खुशी से झूम उठे और अपनी बालकनी में आकर धोनी-धोनी चिल्लाते हुए नजर आए।

धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो ओल्ड वाइन हैं मतलब जितनी उनकी उम्र बढ़ रही है उतना ही ज्यादा वो और कूल होते जा रहे हैं। इन सबके बीच धोनी का रिएक्शन भी देखने लायक था। एक छोर से लगातार सीएसके के विकेट गिर रहे थे लेकिन, धोनी के चेहरे पर दूर-दूर तक शिकन नहीं दिख रही थी।

धोनी ने पूरी तरह से अपने चाचा चौधरी वाले दिमाग में सारा गणित फिट कर लिया था। मैच में एक वक्त ऐसा भी आया था जब सीएसके को अंतिम 4 गेंदों पर 16 रनों की दरकार थी लेकिन, थाला धोनी ने फिर वही करिश्मा कर दिया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बहरहाल इस जीत के बाद सीएसके 7 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में 9वें नंबर पर आ गई है। मुंबई की टीम को 7 में 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार