IPL 2022 final: संजू सैमसन आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले में फीके रहे। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान और टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ  11 गेंदों में 14 रन बनाकर निपट गए। ये देखते हुए कि ये फाइनल की रात थी सैमसन से रॉयल्स के लिए उनकी टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी।

Advertisement

संजू सैमसन ने एक जोखिम भरे स्लाइस के साथ शुरुआत की जो इन-फील्ड के ऊपर एक बाउंड्री के लिए चला गया, लेकिन इसके बाद वो एक बड़ी पारी खेलने में असफल रहे जिसने आरआर की टीम को लाकर नीचे ढकेल दिया। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन था। हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए आए और उनकी गेंदों पर रन लूटने के चक्कर में सैमसन फंस गए।

Advertisement

सैमसन अपनी क्रीज में खड़े रहकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे जिसमें वो बुरी तरह से विफल रहे। इस शॉट को एक गैरजिम्मेदाराना शॉट भी कह सकते हैं क्योंकि ये शॉट उस वक्त आया जब राजस्थान की टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ क्वालीफायर 2 में भी संजू सैमसन फेल रहे थे।

आरसीबी के खिलाफ संजू सैमसन ने 21 गेंदों पर 23 रन बनाए थे। प्लेऑफ़ चरण में संजू सैमसन की लगातार दूसरी विफलता उनके टीम पर भारी पड़ी और अहम फाइनल मुकाबले में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक गुजरात की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार