IPL 2022: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में यहां शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में शुभमन गिल (84) की बल्लेबाजी और लॉकी फर्ग्यूसन (4/28) की गेंदबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस (जीटी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 14 रनों से हरा दिया। गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम की शुरुआत खराब रही। टीम की सलामी जोड़ी पृथ्वी शॉ और टिम सेफर्ट ने मैच की शुरुआत की। दूसरे ही ओवर में टिम सेफर्ट (3) को हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया। इसके बाद पांचवें ओवर में पृथ्वी शॉ (10) को लॉकी फर्ग्यूसन ने आउट किया।

Advertisement

टिम सेफर्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे मनदीप सिंह (18) भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और उन्हें भी फर्ग्यूसन ने अपने ओवर में आउट करने के बाद वापस पवेलियन भेज दिया।

शुरुआत के तीन विकेट गिरने के बाद टीम की तरफ से बल्लेबाजी का मोर्चा ऋषभ पंत और ललित यादव ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए पचास रन से ज्यादा की साझेदारी हुई।

हालांकि, इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी भी ज्यादा देर तक तक टिक नहीं सकी और 12वें ओवर में दिल्ली को चौथा झटका लगा, जब ललित यादव रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकले तो वे गेंद की चपेट में आ गए और वापस पवेलियन चले गए। इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों में 25 रन की पारी खेली। उनके बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए।

वहीं, दूसरी ओर गुजरात की तरफ से लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाजी का मोर्चा संभाले हुए थे और लगातार बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने एक बार फिर दो विकेट एक साथ चटकाए और दिल्ली को दोहरा झटका दिया। उन्होंने अपने 15वें ओवर में पंत (43) और अक्षर पटेल (8) को आउट किया।

Advertisement

पटेल के बाद बल्लेबाजी करने आए शार्दुल ठाकुर गेंदबाज राशिद खान के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वहीं, 18वें ओवर में गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपना कारनामा कर दिखाया, जो शुरुआत में गेंदे तो अच्छी फेंक रहे थे, लेकिन उन्हें सफलताएं हाथ नहीं लग रही थीं।

उन्होंने अपने आखिरी ओवर में रोवमैन पॉवेल (20) और खलील अहमद (0) को वापस पवेलियन भेज दिया। कुलदीप यादव 14 और मुस्तफिजुर रहमान 3 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, रोवमैन पॉवेल के क्रीज पर रहने से टीम में एक मजबूती थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम पूरी तरह से बिखर गई और टीम के बल्लेबाज 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 157 रन ही बना सके। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा पंत ने 43 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए लॉकी फग्र्युसन ने 28 रन देकर चार विकेट झटके।

बता दें, इससे पहले अपनी पारी खेलते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए थे, जिसमें बल्लेबाज शुभमन गिल ने 46 गेंदों में चार छक्के और छह चौके की मदद से शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार