IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए टेबल टॉपर गुजरात टाइटन्स की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही आईपीएल 2022 में टॉप-4 में जगह बनाने की RCB की उम्मीदें जिंदा हैं। वहीं मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ था जिसने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का खून खौला दिया था। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या के गुस्से के पीछे की वजह ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली थे। दरअसल हुआ यूं कि, पंड्या ने गेंदबाजी के दौरान अपना रन-अप शुरू कर दिया था तब बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपने स्ंटास से हट गए और गेंदबाज को रुकने का संकेत दिया। कोहली, जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे उन्होंने भी पांड्या को रोकने की कोशिश की थी।

Advertisement

मैक्सवेल स्ट्राइक लेने के लिए तैयार नहीं थे। गुजरात टाइटंस के कप्तान, जिनका गेंदबाजी से दिन काफी खराब था (3 ओवर में 0/35) इस बात से वो खफा दिखे। गुजरात टाइटंस के कप्तान ने अपना गुस्सा भी प्रकट किया। वहीं अगर मैच की बात करें तो इससे पहले, पांड्या 47 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

हार्दिक पांड्या के इस पारी के दमपर गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 168/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, ये स्कोर नाकाफी रहा और आरसीबी की टीम ने 8 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली इस मैच के हीरो रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विराट कोहली ने 8 चौके और 2 छ्क्के के दमपर 54 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार