हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो, फैन बोला-'इसने तो रोहित शर्मा को भी अनफॉलो कर दिया'

Updated: Tue, Mar 15 2022 17:34 IST
Cricket Image for हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को किया अनफॉलो, फैन बोला-'इसने तो रोहित शर्मा को (Hardik Pandya (Image Source: Google))

IPL 2022 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हार्दिक पांड्या के करियर को संवारने में मुंबई इंडियंस का अहम योगदान रहा है ऐसे में हार्दिक पांड्या द्वारा ऐसा करने पर फैंस थोड़े निराश नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में गेंदबाजी नहीं कर पाने के बावजूद हार्दिक पांड्या को बैक किया था। हार्दिक पांड्या ने कहा था कि जब तक वो पूरी तरह फिट नहीं हो जाते, तब तक वो गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। इसके बावजूद MI ने उन्हें ना केवल स्कवॉड में रखा बल्कि प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया था।

हार्दिक पांड्या के ऐसा करने के बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बदतर है। उसने रोहित शर्मा को इंस्टाग्राम पर भी अनफॉलो कर दिया। कई अच्छे खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं लेकिन उचित टीम और अवसर की कमी के कारण कोई उन्हें पहचानता नहीं है। MI ने उन्हें मौका दिया और पिछले 2 सीज़न में उन्हें 11 में खिलाया। तब भी जब उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और अब उसने ऐसा किया।'

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस टीम से की थी और शुरू से लेकर आईपीएल 2021 तक वो मुंबई इंडियंस की टीम के साथ ही जुड़े हुए थे। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया। 

वहीं आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या को नीलामी से पहले 15 करोड़ रुपए देकर ना केवल अपने साथ जोड़ा बल्कि अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। हार्दिक कप्तानी की रेस में कितने सफल होते हैं ये तो वक्त बताएगा लेकिन गुजरात टाइटंस द्वारा हार्दिक को कप्तान बनाने के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।

यह भी पढ़ें: WTC Points Table पाकिस्तान है नंबर 2 पर, जानें कहां है भारत

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें