आईपीएल 2022 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा। इस दौरान पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाज़ों ने अर्द्धशतक लगाया तो दो स्टार बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए। भानुका राजपक्षे की जगह टीम में शामिल किए गए जॉनी बेयरस्टो एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए और 13 गेंदों में सिर्फ 12 रन ही बना पाए।

Advertisement

जयदेव उनादकट की गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में बेयरस्टो चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। बेयरस्टो के बोल्ड होने के बाद स्टैंड में बैठी मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी खुशी से गदगद हो गई। कैमरामैन ने जब नीता अंबानी पर फोकस किया तो वो उनादकट की तारीफ में तालियां बजाते दिखीं।

Advertisement

हालांकि, उनादकट के प्रदर्शन की बात करें तो बेयरस्टो का विकेट लेने के बावजूद उनकी काफी पिटाई हुई और पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज़ जितेश शर्मा ने तो उनके आखिरी ओवर में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए 23 रन लूट लिए। ये वही ओवर था जिसकी वजह से पंजाब की टीम को दोबारा मूमेंटम मिल गया और उनकी टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 198 रन बनाने में सफल रही।

अब मुंबई की टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने के लिए 199 रनों के पहाड़नुमा स्कोर को हासिल करना होगा और अगर इस लक्ष्य तक पहुंचना है तो कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से एक बड़ी पारी की दरकार होगी और साथ ही बाकी बल्लेबाज़ों को भी योगदान देना होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार