साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स (Jonty Rhodes) का भारत से लगाव और प्रेम किसी से छिपा नहीं है। जोंटी रोड्स IPL 2022 में पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले जोंटी रोड्स कई साल मुंबई इंडियंस टीम के साथ भी रह चुके हैं। इस बीच जोंटी रोड्स से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो उम्र में खुदसे छोटे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान MI को हार मिली। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के लोग एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे। इस दौरान जब जोंटी रोड्स के सामने सचिन तेंदुलकर आए और मास्टर ब्लास्टर ने उनकी ओर हाथ बढ़ाया तब मजेदार सीन हुआ।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर कुछ समझ पाते की इतने में जोंटी रोड्स नीचे छुके और उनके पैर छूने लगे। जोंटी रोड्स को ऐसा करता देखकर सचिन पीछे हटे और उन्हें रोकने का भरसक प्रायस किया लेकिन जोंटी रोड्स उनके पैर छूकर ही माने। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

बता दें कि जोंटी रोड्स उम्र में सचिन तेंदुलकर से 4 साल बड़े हैं। जोंटी रोड्स 52 साल के हैं, जबकि सचिन 48 साल के हैं। जोंटी रोड्स भारस के काफी करीब हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी इंडिया रखा है। जोंटी रोड्स ने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और परंपरा को देखकर उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा मिली।

वहीं अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो फिलहाल मुंबइ इंडियंस टीम की हालत बेहद पतली है। रोहित शर्मा की टीम 5 में से 5 मुकाबले हारकर अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। वहीं मंयक अग्रवाल की टीम पंजाब किंग्स ने 5 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर काबिज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार