दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच खेले गए मैच के दौरान DC के हेड कोच रिकी पोंटिंग को गुस्से में आपा खोते हुए देखा जाता है। रिकी पोंटिंग मैच पर पैनी नजर बनाए हुए थे वहीं 19वें ओवर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर को मैदान पर होने वाली कुछ घटनाओं के बारे में चौथे अंपायर से बहस करते हुए देखा गया। हालांकि, पोंटिंग के नाराज होने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisement

लेकिन वह वास्तव में काफी ज्यादा गुस्से में दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया कि पारी के 19वें ओवर में अंपायर द्वारा शार्दुल ठाकुर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब वाइड गेंद नहीं देने से वो नाखुश थे। दिलचस्प बात यह है कि रिकी पोंटिंग के अलावा ऋषभ पंत और प्रवीण आमरे भी किसी बात से खुश नहीं थे और उन्होंने चौथे अंपायर को गलती बताई। 

Advertisement

यह संभवत: डेथ ओवरों में एक अतिरिक्त फील्डर के सर्कल के बाहर होने के बारे में भी हो सकता है। हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है कि आखिरकार रिकी पोंटिंग का पारा क्यों गरम हुआ था। वहीं अगर मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर के 61 और पृथ्वी शॉ के 51 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 215 रन बनाए। केकेआर की टीम इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई और 44 रनों से इस मुकाबले को हार गई। दिल्ली के गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 4 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार