IPL 2022 को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। 26 मार्च को पहला मुकाबला धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। शुरुआती मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर की टीम KKR नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रही है। इसी कड़ी में केकेआर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज नितीश राणा और रिंकू सिंह के बीच जबरदस्त बैटल देखने को मिली। इस दौरान रिंकू सिंह बल्लेबाज नितीश राणा से थोड़ा खफा भी नजर आते हैं।

Advertisement

मुंबई के डीवाय पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड में नितीश राणा और रिंकू सिंह के बीच 8-बॉल चैलेंज देखने को मिला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शुरुआत में रिंकू सिहं की गेंदों को खेलने में नितिश राणा थोड़े असहज दिखे लेकिन बाद में उन्होंने रिंकू की गेंद पर लंबे-लंबे छक्के जड़े।

Advertisement

वहीं रिंकू सिंह को वीडियो में यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने दो बार नितीश राणा को आउट किया है। वहीं नितिश राणा रिंकू से कहते हैं, 'तुम्हारे जैसे गेंदबाज सिर्फ छक्का खाने के काबिल हैं।' वीडियो के अंत में रिंकू को हताशा से कहते हुए देखा जाता है कि चलो तुम जीत गए राणा। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ हद तक माहौल गरमाता हुआ नजर आता है लेकिन, अंत में नितीश राणा रिंकू सिंह को गले लगा लेते हैं। बता दें कि केकेआर ने नितीश राणा को आईपीएल मेगा ऑक्शन में दोबारा 8 करोड़ रुपए में खरीदा है वहीं रिंक सिंह को 55 लाख रुपए देकर अपने स्कवॉड में शामिल किया है। केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस,राजस्‍थान रॉयल्‍स, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ ग्रुप ए में है।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार