IPL 2022: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या घटा। फैन ने विराट कोहली से मिलने के लिए सुरक्षा घेरा पार किया जिसके बाद पुलिसवाला टांगकर उसे मैदान के बाहर ले गया। फैन विराट कोहली के काफी नजदीक आ गया था लेकिन, उसके प्लान पर कोलकाता पुलिसवाले ने पानी फेर दिया। पुलिसवाले ने हीरो की तरह एंट्री की और WWE सुपरस्टार जॉन सीना की तरह फैन को कंधे पर टांग लिया।

Advertisement

विराट कोहली को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ जब उन्होंने कोलकाता पुलिसकर्मी को अपने कंधे पर फैन को उठाकर मैदान से बाहर ले जाते हुए देखा। जिस तरह से फैन को पुलिसवाला मैदान से बाहर ले गया वो देखने लायक था। स्टेडियम में मौजूद एक फैन ने इस मजेदार घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

Advertisement

वहीं इन सबके बीच विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने लायक था। विराट कोहली को भी इस घटना के बाद स्टेडियम में मजेदार मूव्स करते हुए देखा गया। वहीं अगर इस एलिमिनेटर मुकाबले की बात करें तो लखनऊ की टीम को आरसीबी के हाथों 14 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ ही लखनऊ की टीम का आईपीएल 2022 का सफर खत्म हो गया है। वहीं आरसीबी की टीम क्वालीफाइर 2 में प्रवेश कर गई है। क्वालीफाइर 2 मुकाबले में आरसीबी का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ होना है। क्वालीफाइर 2 मुकाबला जीतने वाली टीम का सामना फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 29 मई को होना है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार