Kuldeep Yadav gesture for Axar Patel: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में DC के गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस फैसले से सभी को हैरानी हुई क्योंकि कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट झटके जिसमें 2 गेंदबाजों कागिसो रबाडा और नाथन एलिस का विकेट शामिल था। वहीं उनके साथी गेंदबाज अक्षर पटेल ने 4 ओवर में महज 10 रन खर्चे और लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा का विकेट लिया।

Advertisement

कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते वक्त कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, 'केविन पीटरसन कुलदीप यादव के एटीट्यूड उनकी एक्यूरेसी और गेंदबाजी में उनके वैरिएशन से काफी ज्यादा प्रभावित थे। इस कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।' 

Advertisement

इसके बाद कुलदीप यादव ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते वक्त जो किया वो उनका क्लास दर्शाता है। कुलदीप यादव ने कहा, 'इस पुरस्कार के लिए शुक्रिया लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैन ऑफ द मैच मैं अक्षर पटेल के साथ शेयर करना चाहता हूं। उसने बहुत अच्छी गेंदबाजी की है और बहुत अच्छे विकेट निकाले हैं। मेरे हिसाब से वो ये अवॉर्ड डिजर्व करता था तो मैं उसके साथ इसे शेयर करना चाहता हूं।'

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने 9 विकेट से इस मुकाबले को जीतने में कामयाबा पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम महज 115 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10.3 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। डेविड वॉर्नर ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार