आईपीएल 2022 के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत में बल्लेबाज़ों के अलावा कुलदीप यादव ने भी अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए डेब्यू करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सनसनीखेज वापसी की और मुंबई के खिलाफ अपने चार ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट लिए।

Advertisement

आईपीएल के पिछले कुछ सालों से कुलदीप केकेआऱ का हिस्सा थे और उन्हें ज्यादातर बेंच गर्म करते ही देखा गया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये था कि क्या दिल्ली भी उन्हें ढंग से मौके देगी या एक बार फिर से वो बाहर बैठे ही नज़र आएंगे। लेकिन ऋषभ पंत ने बाकी कप्तानों की तरह रवैय्या ना दिखाते हुए कुलदीप यादव पर भरोसा जताया और इस गेंदबाज़ ने उस भरोसे को टूटने नहीं दिया।

Advertisement

यादव को अच्छा प्रदर्शन करते देख ट्विटर पर फैंस काफी खुश दिखे और कुछ ने तो दिल्ली की जीत के बाद केकेआर की जमकर क्लास लगाई। एक फैन ने तो केकेआर को दो साल के लिए बैन करने की बात भी कह दी। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से केकेआर को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार