आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी फील्डिंग से फैंस का दिल जीत लिया। मैक्सवेल मुंबई के खिलाफ आईपीएल 2022 का अपना पहला मैच खेल रहे थे और इस मैच में अपना असर छोड़ने में उन्होंने ज़रा सा भी समय नहीं लगाया।

Advertisement

मैक्सवेल ने जिस फुर्ती के साथ मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा को रन आउट किया उसने सभी को हैरान कर दिया। ये घटना मैच के 10वें ओवर में घटित हुई जब आकाश दीप ने इस ओवर में ईशान किशन को आउट किया और बल्लेबाज़ी के लिए युवा तिलक वर्मा आए। इसके बाद ओवर की अंतिम गेंद पर वर्मा ने टैप करके एक तेज सिंगल लेने की कोशिश की।

Advertisement

ये गेंद शॉर्ट कवर के सामने ही थी और जैसे ही वर्मा दौड़े उनसे ज्यादा स्पीड में ग्लेन मैक्सवेल दौड़े और सिर्फ 3 सेकेंड में सुपरमैन की तरह हवा में उड़कर तिलक वर्मा को रनआउट कर दिया। मैक्सवेल को सिर्फ एक स्टंप दिख रहा था लेकिन उनकी बाज़ जैसी नज़रें नहीं चूकी और गेंद सीधा स्टंप्स पर लगी। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मैक्सवेल की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर मैक्सवेल बल्लेबाज़ी से पहले ही हीरो बन चुके हैं। हालांकि, फैंस ये देखने के लिए बेताब होंगे केि मैक्सवेल सीज़न के अपने पहले मैच में किस तरह से बल्लेबाज़ी करते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार