MS Dhoni IPL 2022: चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई धोनी का दीवाना है। मैदान पर कई बार फैंस को धोनी के लिए हदें पार करते हुए देखा गया है। धोनी सौम्य स्वभाव के इंसान हैं और वो भी अपने फैंस को पूरी इज्जत देते हैं। इस बीच सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान धोनी की दीवानगी एक बार फिर से देखने को मिली।

Advertisement

11वें ओवर में अंबाती रायडू के आउट होने के बाद जब धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे थे। तब उनके एक फैन को नंबर 7 की जर्सी पहने मैदान पर घुसते हुए देखा गया। लाइव मैच में ये गजब का नजारा देखने को मिला। धोनी को इतना नजदीक से देखने के बाद उनका युवा फैन खुशी से झूम उठा था।

Advertisement

वहीं ऑनफील्ड अंपायर ने उस फैन को धोनी के पास जाने से रोका। फैन खुशी से झूम रहा था और धोनी चुपचाप मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे थे। वैसे तो धोनी का फैन उनसे मिल नहीं पाया और उसे मैदान से बाहर खदेड़ दिया गया लेकिन, फिर भी कैप्टन कूल को इतना नजदीक से देखकर उसका रिएक्शन देखने लायक था।

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि धोनी के लिए किसी फैन ने लाइव मैच के दौरान मैदान में एंट्री मारी हो। इससे पहले भी कई मौकों पर फैंस को ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। बता दें कि आईपीएल 2022 में चैन्नई का सफर खत्म हो चुका है। सीएसके प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं इस आईपीएल सीएसके के फैन के लिए धोनी को मैदान पर देखना खुशी की बात रही।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार