IPL 2022 points table list: आईपीएल 2022 के 15वें मैच में केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने ऋषभ पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से शिकस्त दे दी है। आईपीएल 2022 में ये लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की लगातार तीसरी जीत है। केएल राहुल की टीम 4 मैच में 3 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है।

Advertisement

नंबर 1 पर श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। हालांकि, केकेआर टीम की टीम ने भी 4 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज की है और लखनऊ सुपर जायंट्स की तरह उसके भी 6 ही अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर फिलहाल केकआर नंबर 1 पर बनी हुई है। नंबर 3 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। राजस्थान टीम के 4 अंक हैं।

Advertisement

वहीं नंबर 4 पर 2 मैचों में 2 जीत के साथ गुजरात टाइटंस का नंबर आता है। अन्य टीमों की बात करें तो धोनी की टीम चैन्नई सुपर किंग्स रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की हालत फिलहाल बेहद पतली है। तीनों टीमों ने अब तक आईपीएल में 1 भी जीत दर्ज नहीं की है।

बता दें कि आईपीएल 2022 में इस बार 10 टीमें खेल रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस 2 नई टीमें हैं जिन्होंने शुरुआत से ही अपने खेल से प्रभावित किया है। आईपीएल 2021 में धोनी की टीम सीएसके ने जीत दर्ज की थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार