Ipl 2022 points table: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2022 : उलझ गई है सेमीफाइनल की गुत्थी, ग्रुप ए के समीकरण हिला देंगे दिमाग
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीमों से ज्यादा बारिश खेल खेलती हुई दिख रही है। इस टूर्नामेंट के कई मैच बारिश की भेंट चढ़ गए जिसकी वजह से कई टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी अधऱ में लटक चुकी है। शुक्रवार (28 अक्तूबर) को दो मैच खेले जाने थे लेकिन दोनों मैच बारिश के कारण रद्द हो गए और ग्रुप ए की चारों टीमों को एक-एक पॉइंट आपस में बांटना पड़ा। अब 28 अक्तूबर तक के मुकाबलों के बाद ग्रुप ए के पॉइंट टेबल को देखेंगे तो काफी उथल-पुथल मची हुई है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच को दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा था लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। अब इन दोनों टीमों की बात करें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीन-तीन मैचों से 3-3 पॉइंट हैं और ये दोनों टीमें पॉइंट्स टेबल में नेट रन रेट के आधार पर क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर हैं। Read More...