आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान राहुल चाहर की ऐसी पिटाई हुई कि शायद वो इस पूरे सीज़न इस पिटाई को याद रखेंगे। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ डेवाल्ड ब्रेविस ने उनके एक ही ओवर में छक्कों की आतिशबाज़ी करते हुए मुंबई की मैच में वापसी करा दी।

Advertisement

मयंक अग्रवाल ने 9वें ओवर की जिम्मेदारी राहुल चाहर को दी और ये ओवर मैच में राहुल का पहला ओवर था। 8 ओवर में मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 63 रन था लेकिन इस ओवर में ब्रेविस ने ऐसी तबाही मचाई कि 9 ओवर खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर 92/2 हो गया। इन 6 गेंदों में से पहली गेंद में सिर्फ एक रन आया लेकिन अगली पांच गेंदों में ब्रेविस ने 1 चौका और 4 छक्के लगा दिए।

Advertisement

राहुल चाहर की आखिरी 4 गेंदों में 4 छक्के लगे जिसके चलते एकदम से पंजाब के खेमे में खलबली मच गई। राहुल ने ब्रेविस के सामने हर तरह की गेंद डालने की कोशिश की लेकिन बेबी एबी ने हर गेंद पर उन्हें स्टैंड्स में पहुंचाया। एक ओवर में 29 रन पड़ने के बाद राहुल को गेंदबाज़ी से हटा दिया गया और सोशल मीडिया पर राहुल ट्रेंड करने लगे।

हालांकि, ब्रेविस इतनी शानदार बल्लेबाज़ी के बावजूद अर्द्धशतक पूरा नहीं कर पाए और ओडेन स्मिथ की गेंद पर आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने 25 गेंदों में 5 छक्कों  और 4 चौकों की मदद से 49 रन बनाए और मुंबई को एक मज़बूत स्थिति में छोड़कर गए। हालांकि, ब्रेविस के साथ युवा तिलक वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाज़ी की और 36 रनों की आतिशी पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार