Proposal at MCA Stadium, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच में गेम के इतर गजब हो गया। अमूमन देखा गया है कि लड़के घुटनों पर बैठकर या किसी अन्य तरीके से लड़की को प्रपोज करते हैं लेकिन, यहां मामला तर उल्टा हो गया जब लड़की ने RCB की जर्सी पहने हुए लड़के को लाइव मैच में लाखों लोगों के सामने प्रपोज कर डाला।

Advertisement

यह मजेदार नजारा चैन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी के 11वें ओवर के दौरान घटा। कैमरामैन ने अपना फोकस अलग दिशा में डाला जहां कुछ और ही सीन चल रहा था। भरे समाज में लड़की घुटनों पर बैठती है अंगूठी निकालती है और मासूम से दिख रहे लड़के से अपने दिल की बात कह देती है।

Advertisement

लड़का बिना किसी हिचकिचाहट के लड़की का प्रपोजल स्वीकार कर लेता है और उसके द्वारा पहनाई जाने वाली अंगूठी को बिना ना नुकुर किए हुए पहन लेता है। इसके बाद लड़का और लड़की गले मिलते हैं और उनका प्यार परवान चढ़ जाता है। मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि लाइव मैच के दौरान प्रपोजल वाला दृश्य देखने को मिला हो।

इससे पहले भी कई बार दर्शकों या फिर खिलाड़ियों को भी ऐसा करते हुए देखा जा चुका है। वहीं अगर मैच की बात करें तो चैन्नई के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में  173 रन बनाए।

सीएसके की टीम ने प्लेइंग इलेवन में 1 बदलाव किया है। मोईन अली को सेंटनर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं खबर लिखे जाने तक सीएसके ने सलामी बल्लेबाज  डिवॉन कॉनवे के शानदार अर्धशतक के दमपर 4 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार