आईपीएल 2022 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 7 विकेट से हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब 29 मई को फाइनल मुकाबले में राजस्थान से गुजरात की टीम दो-दो हाथ करती हुई दिखेगी। इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में जोस बटलर ने शतक लगाकर टूर्नामेंट का चौथा शतक पूरा कर लिया।

Advertisement

इस मैच में वैसे तो रियान पराग की ना तो बैटिंग आई और ना ही बॉलिंग लेकिन इसके बावजूद वो ट्रोल हो रहे हैं और वजह है उनके द्वारा छोड़ा गया कैच। ये कैच किसी और का नहीं बल्कि रजत पाटीदार का था जो छठे ओवर में सिर्फ 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। अगर पराग ने उस समय वो कैच पकड़ लिया होता तो आरसीबी की टीम शायद 140 तक भी ना पहुंच पाती।

Advertisement

पराग जो इस सीज़न के सबसे तगड़े फील्डर थे उन्होंने जब बैकवर्ड पॉइंट पर लड्डू कैच छोड़ा तो फैंस बेकाबू हो गए और उन्होंने धड़ाधड़ पराग को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई फैंस उन्हें कर्मा की याद दिला रहे हैं क्योंकि एक मुकाबले में उन्होंने कैच पकड़ने के बाद गेंद को ज़मीन से छुआने की नौटंकी की थी जिसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई थी।

कई फैंस पराग को याद दिला रहे हैं कि कर्मा किसी को भी नहीं छोड़ता है, तुम तो फिर भी रियान पराग हो। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस युवा खिलाड़ी पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार