IPL 2022 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में युवा बल्लेबाज रियान पराग ने फैंस का ध्यान खींचा। 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रियान पराग वैसे तो कुछ खास नहीं कर सके और महज 9 रन बनाए।

Advertisement

लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की बुलेट रफ्तार की गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाकर उन्होंने फैंस का ध्यान खींचा। 17वें ओवर की चौथी गेंद पर रियान पराग ने आव देखा ना ताव और एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर 92 मीटर लंबा सिक्स जड़ दिया।

Advertisement

एनरिक नॉर्खिया द्वारा फेंकी गई ये गेंद 143.4 kph की रफ्तार से थी लेकिन, जिस तरह से रियान पराग ने गेंद को बाउंड्री लाइन पार करवाया वो दर्शाता है कि रियान भविष्य में टीम इंडिया के लिए भी बड़े मैच फिनिशर बन सकते हैं। रियान पराग अभी काफी युवा हैं ऐसे में जितना ज्यादा वो क्रिकेट खेलेंगे उतना ज्यादा ही वो सीखेंगे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स के लिए अश्विन ने 38 गेंद में 50 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार