GT vs RR IPL 2022: ईडन गार्डन के मैदान में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2022 का पहला क्वालिफायर में रियान पराग ने सुर्खियां बटोरीं। रियान पराग के चर्चा में रहने के पीछी की वजह उनकी बल्लेबाजी या फिर उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि उनका एटीट्यूड है। 20 साल के रियान पराग को मैदान पर उनके गुस्सैल रवैये के चलते जमकर गाली पड़ रही है।

Advertisement

रियान पराग को अपने टीममेट जोस बटलर के उपर आपा खोते हुए देखा गया था। जोस बटलर जो वर्तमान में ऑरेंज कैप होल्डर हैं और जिन्होंने क्वालीफायर 1 में 89 रनों की पारी खेली थी रियान पराग फील्डिंग के दौरान उन्हीं पर बरस पड़ते हैं। रियान पराग के व्यवहार को देखकर ट्विटर पर यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'औकात अफरीदी जैसी और एटीट्यूड विराट कोहली का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इतने एक्सप्रेशन तो जॉन अब्राहम ने अपने करियर में नहीं दिए जितने रियान पराग एक मैच में दे देता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो दिन दूर नहीं अगर रियान पराग अपनी टीम के साथियों को गाली देगा तो कोई ना कोई उसे भी हड़का देगा।'

वहीं अगर मैच की बात करें दो गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए। जोस बटलर ने 56 गेंद में 89 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए डेविड मिलर ने नाबाद 68 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार