IPL 2022: जोस बटलर ने ठोका अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 159 रनों का लक्ष्य

Updated: Sat, Apr 30 2022 21:37 IST
Cricket Image for IPL 2022: जोस बटलर ने ठोका अर्धशतक, राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 159 र (Image Source: Google)

राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर की 67 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 159 रनों का टारगेट सेट कर दिया है। मुंबई इंडियंस के लिए ऋतिक शौकीन और रिले मैरेडिथ ने दो-दो विकेट चटकाएं, वहीं डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिकेय को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बिल्कुल भी खास नहीं रही। राजस्थान की टीम को पहला झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में पावरप्ले के पांचवें ओवर में लगा। पडिक्कल ने 100 की स्ट्राइकरेट से 15 रन बनाए और उनका विकेट ऋतिक शौकीन ने हासिल किया। इसके बाद पारी को संजू सैमसन और जोस बटलर ने संभालने की कोशिश की लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में संजू सैमसन 16 रनों के निजी स्कोर पर कुमार कार्तिकेय के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे।

मुंबई इंडियंस को तीसरी सफलता डेरिल मिशेल(17) के रूप में 15वें ओवर में मिली। जिनका विकेट डेनियल सैम्स ने चटकाया। इसके बाद जोस बटलर ने मौर्चा संभाला और पारी के 16वें ओवर में ऋतिक शौकीन के खिलाफ लगातार चार छक्के जड़ दिए, हालांकि वह इसी ओवर की आखिरी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे।

मुंबई के खिलाफ राजस्थान के लिए पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले रियान पराग भी बल्ले के साथ योगदान करने में नाकाम रहे और 3 रनों के निजी स्कोर पर रिले मैरेडिथ के खिलाफ अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि इंनिंग के अंतिम ओवरों में रविचंद्रन अश्विन ने टीम के लिए कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले और 9 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन ठोक दिये।  

Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए दिये हैं और अब मुंबई को इस सीज़न की पहली जीत दर्ज करने के लिए 159 रन बनाने होंगे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें