GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच IPL 2022 के 48वें मुकाबले में साईं सुदर्शन ने बल्ले से काफी प्रभावित किया। साईं सुदर्शन ने 50 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी धीमा था जिसका खटास खुद साईं सुदर्शन के मन में रह गई।

Advertisement

मिड इनिंग प्रेजेंटेशन के दौरान साईं सुदर्शन ने कहा, 'मैं खुश हूं लेकिन फिर भी मैं और बेहतर बल्लेबाजी कर सकता था। मुझे पारी की शुरुआत में इतनी डॉट गेंद नहीं खेलनी चाहिए थी। गेंद स्पिनरों के लिए ग्रिप कर रही थी और अर्शदीप यॉर्कर से अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे।' 

Advertisement

साईं सुदर्शन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि 165 रन का टोटल सही होता। पंजाब टूर्नामेंट में अच्छी रही है और उम्मीद है कि हम गेंद से अच्छा करेंगे।' साईं सुदर्शन ने अच्छी पारी तो खेली लेकिन, उनकी इस धीमी पारी की वजह से गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी थी।

पंजाब की टीम ने बड़े ही आसानी से दो विकेट खोकर 144 रनों के टारगेट को 16 ओवर में ही हासिल कर लिया। शिखर धवन 62 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं पंजाब के गेंदबाज कागिसो रबाडा ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार