इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) स्टेडियम में फैंस का स्वागत करने के लिए तैयार है। 26 मार्च से आईपीएल का शुभारंभ होगा, जिसमें स्टेडियम में कोविड प्रोटोकॉल के तहत 25 फीसदी दर्शकों को मैच देखने की अनुमति दी गई है। टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का शुभारंभ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के साथ होगा, जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 25 प्रतिशत दर्शक उपस्थित रहेंगे। यह आईपीएल का 15वां सीजन है।

Advertisement

आईपीएल ने अपने एक बयान में कहा, क्रिकेट के प्रशंसक टूर्नामेंट में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख पाएंगे।

Advertisement

बयान में कहा गया, "प्रशंसक टूर्नामेंट के लीग चरण के लिए 23 मार्च से टिकट खरीद सकते हैं।"

कुल मिलाकर 20-20 मैच वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि 15-15 मैच ब्रेबोर्न और एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम, पुणे में खेले जाएंगे।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार