KKR vs LSG IPL 2022: सुनील नारायण ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी अपनी शानदार फील्डिंग के लिए नहीं जाने गए। आईपीएल 2022 में शुरुआती कुछ मुकाबलों में अपनी फील्डिंग के कारण हंसी का पात्र बनने के बाद, सुनील नारायण (Sunil Narine) ने बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में असहज फील्डिंग करके सभी का ध्यान खींचा है।

Advertisement

डी कॉक ने उमेश यादव की गेंद पर शानदार शॉट खेला। इस शॉट पर निश्चित चौका लिखा था। लेकिन, नारायण सहज रूप से अपनी स्थिति से बदले और शानदार फील्डिंग करके चौका बचा लिया। चौका बचाने के बाद नारायण ने ऐसे बरताव किया जैसे कि कुछ भी नहीं हुआ था।

Advertisement

केकेआर के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी सुनील नारायण की रोबोट जैसी फील्डिंग देखने के बाद हल्की सी मुस्कान दी वहीं डी कॉक भी खुदको खिलखिलाने से नहीं रोक पाए। स्टेंड में बैठे केकेआर के फैंस का रिएक्शन भी देखने लायक था।

उमेश यादव की शॉर्ट-बॉल को डीप फाइन-लेग क्षेत्र में स्मैश करते ही डी कॉक बाउंड्री के लिए सुनिश्चित लग रहे थे। खासकर केकेआर के सबसे धीमे फील्डरों में से एक सुनील नारायण जब गेंद के करीब थे तो ऐसे में निश्चित ही चौका था। इससे पहले आईपीएल 2022 में सुनील नारायण को उनकी फील्डिंग के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ चुकी है।

वहीं अगर मैच की बात करें तो लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता थी। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डी कॉक 140 और केएल राहुल 68 रन नाबाद के दमपर लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार