मुंबई इंडियंस ने IPL 2022 के अपने अंतिम लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर RCB पर बहुत बड़ा उपकार किया ये कहना गलत नहीं होगा। मुंबई इंडियंस को मिली इस जीत और आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में टिम डेविड (Tim David) की पारी को भुलाया नहीं जा सकता। टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 34 रन बनाए और गजब झन्नाटेदार पारी खेली।

Advertisement

हालांकि, इस मैच के दौरान बेइमानी हुई थी जिसपर किसी की नजर नहीं गई और जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई को 15 गेंदों पर जीत के लिए 22 रन चाहिए थे तभी टिम डेविड ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बल्ला घुमा दिया। गेंद बाउंड्री लाइन पार सिक्स हो गई। लेकिन, इस बॉल को डेड बॉल कहा जाना चाहिए था।

Advertisement

छक्का जाने से पहले गेंद स्पाइडर कैम के केबल से टकराई थी जिसके तहत ईमानदारी से देखें तो इसे डेड बॉल दिया जाना चाहिए था। टिम डेविड ने गेंद को लॉन्ग-ऑन पर खेलने का प्रयास किया, लेकिन ऐसा लग रहा था कि शॉट खेलने के चक्कर में वो गेंद को मिस कर गए थे।

दिलचस्प बात यह है कि स्पाइडर कैम के केबल से गेंद टकराई थी जिसपर किसी का ध्यान नहीं गया और टिम डेविड को सिक्स मिला। नियमों के अनुसार, इसे अंपायर द्वारा डेड बॉल कहा जाना चाहिए था लेकिन किसी ने भी गेंद को केबल से टकराते हुए नहीं देखा और एमआई को 6 रन तोहफे के दिए गए। शायद ऐसा खेल में पहली बार देखा गया था।

अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स डिलीवरी की वैधता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अगर आईपीएल 2022 की बात करें तो इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी वहीं आरसीबी की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार