IPL 2022 Points Table: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने शुक्रवार (1 अप्रैल) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया। यह कोलकाता की तीन मैचों में दूसरी जीत है और इसके साथ ही कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मैच से पहले कोलकाता की टीम पांचवें नंबर पर थी।

Advertisement

पंजाब की टीम चार स्थान के नुकसान के साथ फिसलकर सातवें नंबर पर पहुंच गई है।  

Advertisement

इसके अलावा ऑरेंज और पर्पल कैप पर भी कोलकाता के खिलाड़ियों का ही कब्जा है। आंद्रे रसेल ने तीन मैच में 95 रन बनाए हैं। पंजाब के खिलाफ रसेल 31 गेंदों में आठ छक्कों औऱ दो चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाकर रसेल ने ऑरेंज कैप (IPL 2022 Orange Cap) अपने नाम की।

तेज गेंदबाज उमेश यादव का कहर जारी है। वह पहले तीन मैच में आठ विकेट लेकर उन्होंने पर्पल कैप (IPL 2022 Purple Cap) पर कब्जा किया है। उमेश ने पंजाब के खिलाफ हुए मुकाबले में अपने कोटे के चौर ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। 

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.2 ओवरों में 137 रन बनाए, इसके जवाब में कोलकाता ने 14.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार