IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने रविवार (10 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। 175 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी ने 27 गेंदों में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रन बनाए और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) की गुगली गेंद से गच्चा खा गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

पारी का नौंवा ओवर करने आए वरुण चक्रवर्ती ने चौथी गेंद गुगली डाली। थे ऑपफ साइड में, ऑफ स्टंप पर पड़कर गुड लेंथ से गेंद अंदर आई और बल्ले और पैड के बीच से निकलकर स्टंप्स पर जा लगी। पृथ्वी इस गेंद को क्रीज़ में रहकर रोकना चाहते थे लेकिन वह गच्चा खा गए। 

Advertisement

टॉस हारकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला और पृथ्वी ने डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 8.4 ओवरों में 93 रनों की शानदार साझेदारी की।

इसके अलावा पृथ्वी ने पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लिए। उनसे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए यह कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने किया था। सहवाग ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए पावरप्ले में 1250 रन बनाए हैं। 

साथ ही वह पांचवें खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनसे पहले ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, श्रेयस अय्यर और डेविड वॉर्नर ही इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार