IPL 2023: इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। आईपीएल 2023 से पहले फैंस को आईपीएल से जुड़ी हुई कई अपडेट्स भी मिल रही हैं और उन्हीं में से एक जानकारी ऐसी है जिसने क्रिकेट फैंस को खुश कर दिया है। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब फैंस को एक-दो नहीं बल्कि 11 भाषाओं में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी।

Advertisement

इन 11 भाषाओं में भोजपुरी भी शामिल है और आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि फैंस को भोजपुरी कमेंट्री भी सुनने को मिलेगी। ये फैसला स्ट्रीमिंग पार्टनर वायकॉम18 ने लिया है। इस निर्णय को लाइव स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी फैसला माना जा रहा है और ये देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी कमेंट्री से आईपीएल को कितना फायदा होता है।  

Advertisement

भोजपुरी, हिंदी के बाद भारत में बोली जाने वाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा है ऐसे में यकीन मानिए भोजपुरी कमेंट्री से फैंस का मनोरंजन डबल होने वाला है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि भोजपुरी में कौन-कौन कमेंट्री करेगा ? इससे पहले आईपीएल मैचों का प्रसारण सिर्फ 6 भाषाओं में किया जाता था। उन भाषाओं में हिंदी, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ शामिल थी।

वहीं, स्पोर्ट्स18 ने फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी पहले ही दे दी थी। वो खुशखबरी ये है कि इस साल जियो सिनेमा पर आईपीएल की फ्री लाइव स्ट्रीम देखी जा सकेगी यानि कि फैंस को किसी तरह का सब्स्क्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं होगी। ऐसे में फैंस के लिए ये भी एक बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल का शेड्यूल अभी तक आना बाकी है हालांकि, ये माना जा रहा है कि मार्च के आखिरी हफ्ते में आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत हो सकती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार