आईपीएल 2023 के 61वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नितीश राणा (Nitish Rana) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) के अर्धशतकों की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से मात दी। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई को इससे पहले 2012 में हराया था। इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि, दूसरी पारी में ओस ने बड़ा अंतर पैदा किया। 

Advertisement

जिस मिनट हमने दूसरी पारी में पहली गेंद फेंकी, हमें पता था कि हमें 180 की जरूरत है। लेकिन उस पिच पर हम 180 रन नहीं बना सकते थे। दूसरी पारी में ओस ने बड़ा अंतर पैदा किया। हम वास्तव में अपने किसी भी गेंदबाज को दोष नहीं दे सकते। बस परिस्थितियों का मैच पर बड़ा असर पड़ा। (शिवम दुबे के प्रदर्शन पर) शिवम ने जो किया है उससे बहुत खुश हूं, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि वह संतुष्ट नहीं है और सुधार करते रहना चाहता है। (दीपक चाहर की गेंदबाजी पर) चाहर गेंद को स्विंग कराते हैं, उन्हें पता है कि किस एरिया में करनी है और वह उसी के अनुसार गेंदबाजी करते हैं।"

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए में स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 48(34) रन शिवम दुबे ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 30(28) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। वहीं रवींद्र जडेजा ने 20(24) रन का योगदान दिया।

अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। जडेजा और दुबे ने छठे विकेट के लिए 68 (53) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई जिस वजह से चेन्नई चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाया। कोलकाता की तरफ से स्पिनर्स  वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट अपने खाते में जोड़े। इसके अलावा वैभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने यह मैच 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर और 147 रन बनाकर अपनी झोली में डाल लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57(44)* रन कप्तान नितीश राणा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 54(43) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। एक समय टीम का स्कोर 4.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर 33 रन था लेकिन रिंकू और नितीश ने चौथे विकेट के लिए 99 (76) रन की मैच जिताऊ साझेदारी निभाई। चेन्नई की तरफ से तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 3 विकेट अपने नाम किये। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार