इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का बिगुल बज गया है। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों पर सभी 10 टीम में बोली लगाएंगी। भारतीय समयानुसार ऑक्शन दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से 4 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 हैं। अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट है।
ऑक्शन के लिए सबसे बड़ा बेस प्राइस 2 करोड़ है,जिसमें 19 खिलाड़ी और सभी विदेशी। 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 11 और 1 करोड़ के बेस प्राइस में 20 खिलाड़ी हैं।
3 खिलाड़ी जो सबसे महंगे बिक सकते हैं
दूसरे खिलाड़ी इंग्लैंड के ही युवा ऑलराउंडर सैम करन है, जो टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। करन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हुए थे, उससे पहले
वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे।
इसके अलावा पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हो रहे ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी बड़ी रकम मिल सकती है।
IPL 2023 ऑक्शन के 3 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
IPL 2023 ऑक्शन के 3 सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
अफगानिस्तान के गेंदबाज अल्लाह मोहम्मद गजनफर आईपीएल 2023 के ऑक्शन में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये हैं। भारत के 18 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश बाना इस ऑक्शन के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। एक फर्स्ट क्लास या लिस्ट ए मैच ना खेल पाने के चलते वह 2022 के मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं हो सके थे।
बिहार के लिए खेलने वाले 18 साल के गेंदबाज साकिब हुसैन इस लिस्ट कमें तीसरे खिलाड़ी हैं। दिनेश से वह सिर्फ 1 दिन छोटे हैं।
भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को शायद इस मिनी ऑक्शन में कोई टीम ना खरीदे। रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। पिछली बार उन्हें केकेआर ने खरीदा था,लेकिन ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया।
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय इस लिस्ट में दूसरे खिलाड़ी हो सकते हैं। रॉय लिमिटेड ओवर क्रिकेट में खराब फॉर्म से झूझ रहे हैं और उनके खेलने को लेकर भी असमंजस रहता है। पिछले साल उन्हें गुजरात टाइटंस ने खरीदा था लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट में ना खेलने का फैसला किया था।
जो रूट पांच साल बाद आईपीएल के ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं। वह पिछले करीब 3 साल से इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। उनको इस बार भी कोई फ्रेंजाइजी खरीदने शायद ही दिलचस्पी दिखाए।
किससे पास कितने पैसे हैं
- सनराइजर्स हैदराबाद : 42.25 करोड़
- पंजाब किंग्स : 32.2 करोड़
- लखनऊ सुपरजाइंट्स : 23.35 करोड़
- मुंबई इंडियंस : 20.55 करोड़
- चेन्नई सुपरकिंग्स : 20.45 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स : 19.45 करोड़
- गुजरात टाइटंस : 19.25 करोड़
- राजस्थान रायल्स : 13.2 करोड़
- रायल चैलेंजर्स : 8.75 करोड़
- कोलकाता नाइटराइडर्स : 7.05 करोड़