मुम्बई, 9 अप्रैल मुम्बई इंडियंस के प्रमुख कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी ने उनकी टीम को अजिंक्य रहाणे के तूफानी अर्धशतक के मुकाबले ज्यादा नुकसान पहुंचाया। मुंबई की टीम एमएस धोनी की चेन्नई से कल रात यह मुकाबला हार गयी।

Advertisement

आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 20 रन पर तीन विकेट लेकर मुम्बई की कमर तोड़ दी जबकि रहाणे ने मात्र 19 गेंदों में इस सत्र का सबसे तेज अर्धशतक बनाते हुए चेन्नई को शनिवार रात सात विकेट से जीत दिला दी।

Advertisement

बाउचर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,हमारे गेंदबाजों और उनके बल्लेबाजों को देखिये। हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे। टी 20 के खेल में, जब आपके पास इम्पैक्ट खिलाड़ी हो , हमारे पास आज सात बल्लेबाज थे। इस विकेट पर 157 रन बनाना पर्याप्त नहीं था हमें 180-190 रन बनाने चाहिए थे, उसके बाद ही हम अपनी गेंदबाजी का आकलन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, और जिस तरह रहाणे खेले, उन्होंने कुछ अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेले। लेकिन यह उनकी गेंदबाजी थी जिसने हमें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इसलिए चेन्नई को श्रेय जाता है। कुछ भाग्यशाली आउट भी हुए , सूर्यकुमार यादव का शॉट चौके के लिए जाना चाहिए था लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे कि लपके गए। इसलिए रहाणे की पारी से ज्यादा उनके गेंदबाजों ने हमें नुकसान पहुंचाया।

सूर्यकुमार यादव की फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर प्रमुख कोच ने कहा कि वह उन पर ज्यादा दबाव डालना नहीं चाहते और उन्हें उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट में किसी समय फॉर्म में आ जाएंगे। उन्होंने कहा, हम उनका समर्थन करेंगे और उनके सामने कुछ नयी चुनौतियां रखेंगे ताकि उनका दिमाग अपने खेल से हट जाए। अगर इससे उन्हें अपनी फॉर्म में वापसी में मदद मिलती है तो अच्छा है।

46 वर्षीय बाउचर ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि इंग्लैंड के आर्चर जल्द एक्शन में लौटेंगे। बाउचर ने कहा, उन्हें हल्की चोट है और हमारी मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है और वे जल्दी उन्हें फिट घोषित करेंगे। उम्मीद है कि वह चयन के लिए जल्द फिट हो जाएंगे।

Advertisement

लगातार दो मैच हारने के बाद पांच बार के चैंपियन मुम्बई का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

46 वर्षीय बाउचर ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति को लेकर उठे सवालों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने पुष्टि की कि इंग्लैंड के आर्चर जल्द एक्शन में लौटेंगे। बाउचर ने कहा, उन्हें हल्की चोट है और हमारी मेडिकल टीम उनका ध्यान रख रही है और वे जल्दी उन्हें फिट घोषित करेंगे। उम्मीद है कि वह चयन के लिए जल्द फिट हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार