IPL 2023: जॉर्डन की गेंद पर डी कॉक ने दिखाई अपनी ताकत, एक हाथ से लगाया गजब छक्का

Updated: Tue, May 16 2023 20:40 IST
IPL 2023: जॉर्डन की गेंद पर डी कॉक ने दिखाई अपनी ताकत, एक हाथ से लगाया गजब छक्का (Image Source: Google)

आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा कर दिया जो सुर्खियों का विषय बन गया। उन्होंने क्रिस जॉर्डन की गेंद पर एक हाथ से छक्का जड़ दिया। उनके इस शॉट ने ऋषभ पंत की याद दिला दी। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अक्सर एक हाथ से छक्का लगाते हुए देखा है। 

डी कॉक ने 5वां ओवर करने आये क्रिस जॉर्डन की दूसरी गेंद पर एक हाथ से छक्का लगा दिया। जॉर्डन ने ये गेंद ऑफ कटर ऑफ स्टंप के बाहर की ओर डाली। डी कॉक ने इस पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। इसी कोशिश में उनका बॉटम हैंड से बल्ला छूट गया  उन्होंने एक हाथ से ही मिडऑफ के ऊपर से छक्का जड़ दिया। हालांकि इस मैच में वो कुछ खास नहीं कर सके और 15 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उन्होंने इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

इस मैच में वो जब 12 रन के स्कोर पर थे तब उन्होंने टी20 में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज डी कॉक ने 57 अर्द्धशतक और छह शतक लगाए है। ये रन उन्होंने 306 पारियों में पूरे किये है। उनसे आगे सिर्फ तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेविड मिलर (9,610), एबी डिविलियर्स (9,424), और फाफ डु प्लेसिस (9,182) हैं। 

टीमें 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: काइल मेयर्स, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह चरक

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें