आईपीएल 2023 के छठे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वो आईपीएल के इतिहास में सातवें खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 5000 का आंकड़ा छुआ है। वहीं गेंद के लिहाज से 5000 रन पूरे करने के मामलें में वो चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

लखनऊ के खिलाफ ओवर में बल्लेबाजी करने आये और 3 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाकर मार्क वुड की गेंद पर आउट हो गए लेकिन 5000 रन के आंकड़े को उन्होंने पार कर लिया। धोनी ने 5000 रन का आंकड़ा 3692 गेंदों में छुआ है। वहीं पहले स्थान पर एबी डिविलियर्स है जिन्होंने 3288 गेंदों में 5000 रन बनाये थे। 

Advertisement

दूसरे स्थान पर डेविड वार्नर (3554), तीसरे स्थान पर सुरेश रैना (3619), 5वें स्थान पर रोहित शर्मा (3817) और छठे स्थान पर विराट  कोहली (3827) है। 
आपको बता दे कि धोनी ने आईपीएल में अभी तक 236 मैच खेले है और 135.53 के स्ट्राइक रेट की मदद से 5004 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक देखने को मिले है। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 84* रन है। 

लखनऊ के खिलाफ मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कॉनवे ने 29 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 47 रन की  पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 3- 3 विकेट रवि बिश्नोई और मार्क वुड ने लिए। वहीं आवेश खान भी एक विकेट लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार