पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 को जीतने से मिला आत्मविश्वास 31 मार्च से अहमदाबाद में शुरू हो रहे इस सत्र में लेकर जायेगी।

Advertisement

लीग में अपने पहले सत्र में उन्होंने लीग चरण में 10 जीत और चार हार के साथ 20 अंक लेकर टॉप किया था। प्लेऑफ में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को पहले क्वालीफायर और खिताबी मुकाबले में सात विकेट के समान अंतर से हराया था और आईपीएल में अपने पदार्पण सत्र में खिताब जीता था।

Advertisement

आईपीएल 2023 में गत चैंपियन के रूप में प्रवेश करते हुए गुजरात 2023 सत्र की शुरूआत शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार बार के विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी।

मांजरेकर ने कहा, आईपीएल 2022 नीलामी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन उन्होंने खिताब जीत लिया। उन्होंने कई बड़े दांव खेले जैसे हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाना। किसी ने नहीं सोचा होगा कि वह इतने शानदार कप्तान निकलेंगे।

उन्होंने कहा, आईपीएल में लम्बे समय से फ्लॉप रहे डेविड मिलर का अचानक सर्वश्रेष्ठ सत्र निकला और उस फॉर्म को वह अंतर्राष्ट्रीय करियर में ले गए। यह एक टीम निर्माण था और वास्तविक लोगों ने इसका समर्थन किया।

मांजरेकर के हवाले से आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने कहा, मुझे उम्मीद है कि वे पिछले वर्ष का आत्मविश्वास इस सत्र में लेकर जाएंगे। गुजरात की टीम पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा नहीं बदली है।

Advertisement

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने गुजरात की बल्लेबाजी के लचीलेपन को श्रेय देते हुए कहा कि इससे उन्हें अन्य टीमों पर बढ़त मिलती है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार