आईपीएल 2023 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स- मार्कस स्टोइनिस के ताबड़तोड़ अर्धशतक और बदोनी-पूरन की शानदार पारियों की मदद से पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पंजाब ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन सिंह को डेब्यूटेंट गुरनूर बरार की जगह खिलाया। वहीं लखनऊ ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में काइल मेयर्स की जगह अमित मिश्रा को खिलाया। 

आठ मैच में पांचवीं जीत के साथ लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब की टीम इतने ही मैच में चौथी हार झेलकर छठे नंबर पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ये आईपीएल के इतिहास का दूसरा बड़ा स्कोर है। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। उन्होंने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 263 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

पंजाब के खिलाफ लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा स्टोइनिस के बल्ले से निकले। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 40 गेंद में 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं मेयर्स ने 24 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज पूरन ने 45(19) और युवा बल्लेबाज बदोनी ने 43(24) रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कागिसो रबाडा ने लिए। वहीं एक-एक विकेट अर्शदीप सिंह, लिविंगस्टोन और सैम कुरेन को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 19.5 ओवरों में 201 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अथर्व तायडे ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 8 चौको और 2 छक्कों की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं सिकंदर रजा ने 22 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। जितेश शर्मा ने 10 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट यश ठाकुर ने लिए। नवीन-उल-हक ने 3 और रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए। मार्कस स्टोइनिस एक विकेट लेने में सफल रहे। 

टीमें 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

पंजाब किंग्स के विकल्प: प्रभसिमरन सिंह, मोहित राठी, ऋषि धवन, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत बरार

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, अमित मिश्रा, मार्क वुड

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार