आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में फैंस को काफी सरप्राइजेस देखने को मिले। वहीं, अगर नौवें, दसवें और 11वें सेट की बात करें तो कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ की किस्मत ने उनको दगा दे दिया। इस दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स का जैकपॉट भी लग गया जिन्हें आरसीबी ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दुनियाभर की लीग्स में खेलने के बाद जैक्स पहली बार आईपीएल खेलते हुए भी नजर आएंगे। 

Advertisement

इसके अलावा भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे को लेकर भी फैंस के मन में सवाल थे कि उन्हें कोई खरीदेगा या नहीं लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उनमें दिलचस्पी दिखाते हुए उन पर 2.40 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा आयरलैंड के दिग्गज बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को लेकर भी फैंस में काफी उत्साह था क्योंकि ये खिलाड़ी कई लीग्स में खेल चुका है लेकिन आईपीएल मे अभी तक नहीं खेला था लेकिन लगता है कि उनका ये इंतज़ार और लंबा हो गया है क्योंकि किसी भी टीम ने स्टर्लिंग में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

Advertisement

इसके अलावा भारतीय गेंदबाज मुकेश कुमार ने भी करोड़पति बनकर अपना नाम बना लिया। इस खिलाड़ी का नाम पिछले काफी समय से सुनने को मिल रहा था और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 5.50 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल कर लिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो इतनी बड़ी रकम के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं।

इसके अलावा अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो न्यूज़ीलैंड के ऑलारउंडर काइल जैमीसन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। जबकि डेनियल सैम्स को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ की टीम ने 50 लाख रुपये में खरीदकर एक बड़ा दांव चला है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार