IPL 2023: आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को जीत की जरूरत थी लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों हार के साथ ही उनके सपने चकनाचूर हो गए और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। गुजरात की इस जीत से एकतरफ आरसीबी का नुकसान हो गया तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को फायदा हुआ और वो प्लेऑफ में पहुंच गए।

Advertisement

आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही गुजरात के ओपनर शुभमन गिल के विनिंग शॉट मारते हैं तो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव से लेकर कप्तान रोहित शर्मा तक को देखा जा सकता है। मुंबई के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद अब फैंस उनसे एक और ट्रॉफी की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

गुजरात के खिलाफ मैच में अगर आरसीबी जीत जाती तो उनके 16 अंक हो जाते और वो आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेते लेकिन इस हार ने उनके सपने को एक बार फिर से तोड़ दिया। आरसीबी ने टूर्नामेंट छठी टीम के रूप में समाप्त किया। फाफ डु प्लेसिस की टीम ने 14 मैचों में 14 अंक हासिल किए। जबकि मुंबई इंडियंस का नेट रनरेट बेशक नेगेटिव में था लेकिन 14 मैचों में 16 अंकों के साथ वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गए।

अगर आरसीबी और गुजरात के बीच हुए उस मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए थे। इस मैच में विराट कोहली ने आरसीबी के लिए लगातार दूसरा शतक भी लगाया लेकिन उनके शतक पर शुभमन गिल का शतक भारी पड़ गया और शुभमन की 52 गेंदों में 104 रनों की शतकीय पारी के चलते गुजरात टाइटंस ने इस टारगेट को 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और कुछ इस तरह आरसीबी का दिल एक बार फिर से टूट गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार