आईपीएल 2023 के 59वें मैच में पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) के शतक और हरप्रीत बरार (Harpreet Brar) के 4 विकेट की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 31 रन से हरा दिया। इस हार के साथ दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी है। वहीं पंजाब अभी भी रेस में बना हुआ है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में पंजाब ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन की जगह नाथन एलिस को खिलाया। वहीं दिल्ली ने खलील अहमद की जगह मनीष पांडे  इलेवन में शामिल किया। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने बनाये। उन्होंने 65 गेंद में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 103 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल में उनका पहला शतक है। वहीं वो पंजाब के 12वें बल्लेबाज है जिन्होंने शतक जड़ा है। 

Advertisement

उन्होंने सैम कुरेन (20)के साथ चौथे विकेट के लिए 72 (54) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट ईशांत शर्मा ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को मिला।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वॉर्नर ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा फिलिप सॉल्ट ने 17 गेंद में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाये। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 69 (38) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों के आउट होने के बाद  अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिकने में सफल नहीं हो पाया। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट हरप्रीत बरार ने लिए। उनके अलावा 2-2 विकेट राहुल चाहर और नाथन एलिस ने लिए। 

टीमें

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर ), सैम कुरेन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, राइली रूसो, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: मनीष पांडे, रिपल पटेल, ललित यादव, चेतन सकारिया, अभिषेक पोरेल

Advertisement

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, मोहित राठी

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार