रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने वायने पार्नेल और विशक विजय कुमार को रीस टोप्ले और रजत पाटीदार की जगह आईपीएल 2023 के शेष सत्र के लिए चुना है।

Advertisement

टोप्ले को आरसीबी के सत्र के पहले मैच में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते हुए कंधे में चोट लग गयी थी।

Advertisement

रजत पाटीदार एड़ी की चोट के कारण सत्र के आरसीबी के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। वह अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं और टूर्नामेंट के शेष सत्र से बाहर हो गए हैं।

पार्नेल ने दक्षिण अफ्रीका का 56 टी20, छह टेस्ट और 73 वनडे में प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम टी20 में 59 विकेट हैं। उन्होंने आईपीएल में 26 मैच खेले हैं। वह 75 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे।

पाटीदार की जगह लेने वाले विशक विजय कुमार ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 14 टी20 में 22 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर आरसीबी से जुड़ेंगे। 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार