IPL 2023: आईपीएल 2023 को शुरू होने में कुछ ही महीने शेष हैं। 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। इस साल होने वाले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम सलामी जोड़ी में बदलाव के बारे में सोच सकती है। वैसे तो रोहित शर्मा और ईशान किशन MI के लिए ओपनिंग करते हैं लेकिन, इस सीजन ऐसी संभावना है कि हिटमैन एंड कंपनी इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को बतौर ओपनर प्लेइंग इलेवन में शामिल करे।

Advertisement

डेवाल्ड ब्रेविस: साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस SA20 लीग में MI केपटाउन की टीम से ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई फ्रेंचाइजी आईपीएल 2023 में डेवाल्ड ब्रेविस को बतौर ओपनर खिलाने के बारे में विचार सकती है। डेवाल्ड ब्रेविस को आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए देखा गया था।

Advertisement

टिम डेविड: हरफमनौला खिलाड़ी टिम डेविड को भी रोहित शर्मा एंड मैनेजमेंट बतौर ओपनर खिलाने के बारे में विचार कर सकता है। टिम डेविड पावरप्ले के दौरान विपक्षी टीम पर हमला बोलने का माददा रखते हैं। पीएसल से लेकर अन्य घरेलू लीग में टिम डेविड को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। हालांकि, आईपीएल में ज्यादातर मौकों पर उन्हें टीम ने बतौर फिनिशर ही प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

ट्रिस्टन स्टबस: साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टबस SA20 लीग में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ शॉट खेलने की उनकी अद्भुत क्षमता उन्हें मुंबई इंडियंस टीम का नया ओपनर बना सकती है। ट्रिस्टन स्टबस स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार