आईपीएल 2023 के 66वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के अर्धशतकों की मदद से पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है। वहीं राजस्थान के अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें है।

Advertisement

इसके लिए उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। पंजाब ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन सिंह की जगह नाथन एलिस को खिलाया। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह ध्रुव जुरेल को खिलाया। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सैम कुरेन के बल्ले से निकले। उन्होंने 31 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 28 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 44 रन की पारी खेली। 

जितेश और सैम ने 5वें विकेट के लिए 64 (44) रन की साझेदारी निभाई। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा शाहरुख खान ने 23 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। उन्होंने सैम के साथ छठे विकेट के लिए तेजी  73*(37) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नवदीप सैनी ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट ट्रेंट बोल्ट और एडम ज़म्पा को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने यह मैच 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर और 183 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा फॉर्म में चल रहे यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंद में 8 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पडिक्कल और यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए 73 (49) रन की साझेदारी की। 

शिमरोन हेटमायर ने 28 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 46 रन का योगदान दिया। जायसवाल और हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए 47 (22) रन की साझेदारी की। पंजाब की तरफ से कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। वहीं एक- एक विकेट सैम कुरेन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और नाथन एलिस को मिला। 

Advertisement

टीमें 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

राजस्थान रॉयल्स के विकल्प: ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप सेन, मुरुगन अश्विन

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, मोहित राठी, मैथ्यू शॉर्ट 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार