आईपीएल 2023 के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) और शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) के अर्धशतकों की मदद से गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने आईपीएल में पहली बार गुजरात को हराया है। इससे पहले तीन मैच हुए थे दोनों के बीच में और सभी में गुजरात जीता था। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह देवदत्त पडिक्कल को खिलाया। वहीं गुजरात ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शुभमन गिल के रूप में नूर अहमद को खिलाया। 

Advertisement

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 30 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल ने 34 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन की पारी खेली। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या ने 28(19) और अभिनव मनोहर ने 27(13) रन का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट संदीप शर्मा ने लिए। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। वहीं 2 विकेट रन आउट के रूप में आये। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने यह मैच 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर और 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान संजू सैमसन ने बनाये। उन्होंने 32 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। संजू ने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। उनके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 26 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ध्रुव जुरेल (10 गेंद में 18) के साथ छठे विकेट के लिए तेजी से 47(20) रन की साझेदारी भी की। अंत में रविचंद्रन अश्विन ने 3 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाये। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए। वहीं 2 विकेट राशिद खान ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट हार्दिक पांड्या और नूर अहमद को मिला। 

टीमें 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

गुजरात टाइटंस के विकल्प: जोशुआ लिटिल, जयंत यादव, नूर अहमद, श्रीकर भरत, दासुन शनाका

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के विकल्प: देवदत्त पडिक्कल, मुरुगन अश्विन, डोनावोन फरेरा, नवदीप सैनी, जो रूट

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार