शुभमन गिल की ताबड़तोड़ 63(36) रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बता दें इस मैच में गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर चोटिल केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन को खिलाया। वहीं चेन्नई ने अंबाती रायडू की जगह गेंदबाज तुषार देशपांडे को खिलाया। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौको और 9 छक्कों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वो शतक से चूक गए। उनके अलावा मोईन अली ने 17 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। वहीं शिवम दुबे ने 19(18) और कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 14(7) रन का योगदान दिया।

Advertisement

गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मोहम्मद शमी, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने लिए। वहीं जोशुआ लिटिल ने एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने यह मैच 19.2 ओवर में 182 रन बनाकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विजय शंकर ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन का बनाए।

चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट डेब्यूटेंट राजवर्धन हैंगरगेकर ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट तुषार देशपांडे और जडेजा ने अपनी झोली में डाला। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार