आईपीएल 2023 के 19वें मैच में हैरी ब्रूक के नाबाद शतक और कप्तान एडेन मार्कराम के अर्धशतक की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हरा दिया। इस मैच में कोलकाता के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर को खिलाया। वहीं हैदराबाद ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हैरी ब्रूक की जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बनाये। उन्होंने 55 गेंद में 12 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल 2023 का पहला शतक है। 

Advertisement

उनके अलावा कप्तान एडेन मार्कराम ने 26 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने और ब्रूक ने तीसरे विकेट के लिए  72(47) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। वहीं अंत में अभिषेक शर्मा ने तेजी से 17 गेंद में 32 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। ब्रूक ने उनके साथ 72(33) रन की साझेदारी की। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट आंद्रे रसेल ने चटकाए। वहीं एक विकेट वरुण चक्रवर्ती लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन नितीश राणा ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौको और 6 छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। उनके अलावा नारायण जगदीसन ने 21 गेंद में 36 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान नितीश के साथ चौथे विकेट के लिए तेजी से 62(29) रन की साझेदारी की। 

वहीं अंत में रिंकू सिंह ने 31 गेंद में 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। नितीश ने उनके साथ छठे विकेट के लिए 69(39) रन की साझेदारी की। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मार्को यानसेन और मयंक मारकंडे ने लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक को एक-एक विकेट मिला। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

सनराइजर्स हैदराबाद के विकल्प: अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, वॉशिंगटन सुंदर

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकल्प: मनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार