आईपीएल परसों से शुरू होने जा रहा है। वहीं कुछ खिलाड़ी इंजर्ड होने के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। इंजर्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। अब पंत की जगह इस सीजन में कप्तानी डेविड वार्नर के कंधों पर है। वार्नर अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बना चुके हैं। अब उनके कंधों पर दिल्ली को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है। तो आज हम आपको आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने जा रहे है जिसके साथ वो खेलने उतर सकते हैं। 

Advertisement

वार्नर पृथ्वी शॉ के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। दोनों खिलाड़ी विस्फोटक पारियां खेलने में सक्षम माने जाते हैं और ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवरों की टीम में अपनी जगह को देखते हुए वॉर्नर खुद अपनी योग्यता साबित करने के इच्छुक होंगे। मिचेल मार्श, जो भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज  में शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, वह नंबर 3 पर खेलेंगे। अगर शॉ और वार्नर का ओपनिंग कॉम्बिनेशन काम नहीं करता है तो वो पारी की शुरुआत कर सकते हैं। 

Advertisement

सरफराज खान या मनीश पांडे नंबर 4 पर फिट हो सकते हैं, उसके बाद वेस्टइंडीज के बड़े हिटर पॉवेल, उप-कप्तान और ऑलराउंडर अक्षर पटेल और ललित यादव हैं। सरफराज खान पंत की गैरहाजिरी में विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ सकते है। विकेटकीपर के तौर पर टीम में फिल साल्ट भी है लेकिन कॉम्बिनेशन को देखते हुए उन्हें मौका मिले ये मुश्किल है। 

अक्षर पटेल के बाद कुलदीप यादव स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके बाद एनरिक नॉर्खिया, बाद खलील अहमद और चेतन सकारिया आते हैं। डीसी की गेंदबाजी लाइनअप पहले की तुलना में कम शक्तिशाली दिखती है, जिसका मतलब है कि वे अपने बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर रहेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की सर्वश्रेष्ठ संभावित XI: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान(विकेटकीपर), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, चेतन सकारिया। 

दिल्ली का फुल स्क्वॉड: राइली रूसो, मनीष पांडे, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, फिल सॉल्ट, डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार