आईपीएल 2023 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन-सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया और लिविंगस्टोन - जितेश की पारियों पर पानी फेर दिया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन सिंह की जगह नाथन एलिस को खिलाया। वहीं मुंबई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आकाश मधवाल की जगह सूर्यकुमार यादव को खिलाया। 

Advertisement

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 214 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन लियाम लिविंगस्टोन के बल्ले से निकले। उन्होंने 42 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जितेश शर्मा ने 27 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी खेली। उन्होंने जितेश के साथ चौथे विकेट के लिए 119(56) रन की बेहतरीन शतकीय साझेदारी की। वहीं कप्तान शिखर धवन ने भी 20 गेंद में 5 चौको की मदद से 30 रन का योगदान दिया। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा दो विकेट पीयूष चावला ने लिए। उनके अलावा एक विकेट तेज गेंदबाज अरशद खान ने चटकाया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने यह मैच 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर और 216 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 7 चौको और 4 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने ईशान के साथ तीसरे विकेट के लिए 116(55) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। वहीं अंत में तिलक वर्मा 26(10)* और टिम डेविड 19(10) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट नाथन एलिस ने लिए। वहीं एक-एक अर्शदीप सिंह और ऋषि धवन को मिला। 

टीमें

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, अरशद खान। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम कुरेन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

मुंबई इंडियंस के विकल्प: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

पंजाब किंग्स के विकल्प: नाथन एलिस, सिकंदर रजा, अथर्व तायदे, मोहित राठी, शिवम सिंह।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार