आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने खिलाफ भी इसकी झलक दिखाई। उन्होंने पर्पल कैप होल्डर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के एक ओवर में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत कुल 24 रन बनाते हुए उनकी लाइन और लेंथ बिगाड़ दी। 

Advertisement

शमी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक ने शार्ट थर्ड मन और बैकवर्ड पॉइंट पर चौका मारा। शमी ने दूसरी गेंद लेंथ और ऑफ और मिडिल के बीच में डाली। तिलक ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए एक और चौका मारा। ओवर की तीसरी गेंद शमी ने एंगल चेंज करते हुए स्लोवर और फुलर डाली। वहीं तिलक ने इस गेंद पर मिड ऑन और मिड विकेट के बीच में से चौका लगाया। इस तरह उन्होंने चौको की हैट्रिक पूरी की। शमी ने चौथी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर हाफ वॉली डाली और तिलक ने इस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से लगातार चौका मार दिया। 

Advertisement

5वीं गेंद पर तिलक ने शार्ट फाइन लेग पर फ्लिक करते हुए डबल लिया। वहीं ओवर की आखिरी गेंद शमी ने लेग साइड पर शार्ट डाली। वहीं तिलक ने इस गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का प्राप्त किया। तिलक ने शमी के इस ओवर में 4 4 4 4 2 6 सहित कुल 24 रन बटोरे। हालांकि वो पावरप्ले की आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 14 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। इनकी इसी पारी की मदद से मुंबई पावरप्ले के 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 72 रन बनाने में सफल रहा। 

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 233 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शुभमन गिल ने बनाये। उन्होंने 60 गेंद में 7 चौके और 10 छक्के की मदद से शानदार 129 रन की शतकीय पारी खेली। ये आईपीएल 2023 में उनका तीसरा शतक है। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन का योगदान दिया। 

इसके बाद वो रिटायर्ड आउट हो गए। गिल ने सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 (64) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। उनके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 28* रन का योगदान दिया। गिल ने ऋद्धिमान साहा (18) के साथ 54 (38) रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दी। मुंबई की तरफ से एक-एक विकेट आकाश मधवाल और पीयूष चावला को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार