आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बल्लेबाजों और खलील अहमद- मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। ये चेन्नई की टूर्नामेंट में पहली हार है। वहीं दिल्ली की पहली जीत है। इससे पहले खेले दो मैचों में दिल्ली को हार मिली थी। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह रसिख डार सलाम को खिलाया। वहीं चेन्नई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में मथीशा पथिराना की जगह शिवम दुबे को खिलाया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(35) रन डेविड वॉर्नर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 51(32) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़ दिए। 

Advertisement

इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे पृथ्वी शॉ ने 42(27) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। वॉर्नर और शॉ ने पहले विकेट के लिए 93 (58) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। मथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डालें। रविंद्र  जड़ेजा और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली।  पहली बार इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करने आये एमएस धोनी ने 16 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 26 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। 

रहाणे और मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 68 (45) रन की साझेदारी निभाई। रविंद्र जडेजा ने 17 गेंद में 2 चौको की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 51* (23) रन की साझेदारी निभाई। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट मुकेश कुमार ने हासिल किये। खलील अहमद ने 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक विकेट अक्षर पटेल लेने में सफल रहे। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र  जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मोईन अली, मिचेल सेंटनर। 

Also Read: Live Score

Advertisement

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, रसिख डार सलाम, दुबे, जेक फ्रेजर-मैकगर्क। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार