आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने मिचेल स्टार्क की शानदार गेंदबाजी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 24 रन से हरा दिया। कोलकाता ने 2012 के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। इस मैच में कोलकाता ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में अंगकृष रघुवंशी की जगह मनीष पांडे को खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मुंबई का प्लेऑफ की रेस से बाहर होना तय है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की पूरी टीम 19.5 ओवर में 169 के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 70(52) रन वेंकटेश अय्यर ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वेंकटेश ने 31 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। उनके अलावा मनीष पांडे ने 42(31) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। 

Advertisement

एक समय कोलकाता का स्कोर 6.1 ओवर में 57 रन था और उन्होंने 5 विकेट खो दिए थे। इसके बाद वेंकटेश और मनीष ने छठे विकेट के लिए 83 (62) रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी की वजह से कोलकाता 160 के ऊपर स्कोर बना पाया। जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए। 2 विकेट कप्तान हार्दिक और एक विकेट पीयूष चावला के खाते में गया। 

Also Read: Live Score

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की पूरी टीम 18.5 ओवर में 145 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 30 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की। टिम डेविड ने 20 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। ईशान किशन ने 7 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। सूर्या ने टिम के साथ सातवें विकेट के लिए 49 (26) रन जोड़े। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मिचेल स्टार्क ने अपने नाम किये। सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट चटकाए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार